हरियाणा में प्रदर्शनकारियों ने एनएच-1 जाम किया
जाम की वजह से व्यस्त एनएच-1 मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तरफ से जाम हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र और अंबाला जिले मूसलाधार बारिश की वजह से घग्गर और तंगरी तथा नरवाना नहर के तटबंधों में दरारें पड़ जाने से पिछले तीन दिनों से पानी में डूबे हैं।
गौरतलब है कि अंबाला-दिल्ली रेलखंड से होकर जाने वाली रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन कर उन्हें सहारनपुर के रास्ते निकाला जा रहा है। शाहबाद कस्बे के निकट कुछ जगहों पर रेलवे पटरियां पानी में डूब गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications