मनमोहन सिंह ने सिखों से माफ़ी माँगी
प्रधानमंत्री
मनमोहन सिंह का कहना है कि 1984 के सिख विरोधी दंगे कभी नहीं होने चाहिए थे. उन्होंने सिख समुदाय से अपील की है कि वो इस हादसे के घावों को भरने दें और भविष्य ध्यान दें. id="toptextpromo">कनाडा
की अपनी यात्रा की समाप्ति पर मनमोहन सिंह ने 1985 में कनिष्क हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. प्रधानमंत्री ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए दंगों को लेकर वो देश से माफ़ी माँग चुके हैं. उनका कहना था,''1984 के सिख विरोधी दंगे नहीं होने चाहिए थे. मैं देश से माफ़ी माँग चुका हूँ...पीड़ितों के जख्मों को भरने के लिए हरसंभव क़दम उठाए जाएंगे.'' id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मनमोहन
सिंह का कहना था,''अब हमें इससे आगे बढ़ने की ज़रूरत है. लगातार 1984 के दंगों को याद करते रहने से सोच पर असर पड़ता है.'' उनका कहना था कि भारत में सिख अब पंजाब तक ही सीमित नहीं हैं. वो सभी क्षेत्रों में सक्रिय हैं. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि सिख प्रधानमंत्री है, सिख सेनाध्यक्ष रहे हैं, वो राज्यपाल और राजदूत भी हैं.











Click it and Unblock the Notifications