समलैंगिक प्रधानमंत्री का विवाह

यूरोपीय देश आइसलैंड ने समलैंगिकों के बीच विवाह को मान्यता दे दी है. प्रधानमंत्री जोहाना सिगुरदारदोत्ती ने इसका जश्न मनाया अपनी प्रेमिका, लेखिका जोनिना लियोसदोत्तीर से परिणय सूत्र में बंध कर.
अब 68 वर्षीया जोहाना दुनिया में वह अकेली राष्ट्राध्यक्ष हैं जिनकी पार्टनर उन्हीं की सेक्स की हैं.
समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला क़ानून आइसलैंड की संसद में शून्य के मुक़ाबले 49 वोटों, यानी सर्वसम्मति से पारित हुआ.
आइसलैंड केवल तीन लाख 20 हज़ार की आबादी वाला एक छोटा सा देश है और वहाँ समलैंगिकों की एक बड़ी तादाद है.
राजधानी रेकजाविक में हर अगस्त में बड़े पैमाने पर गे परेड का आयोजन किया जाता है.
प्रधानमंत्री जोहाना ने लंबे समय की अपनी पार्टनर जोनिना से चर्च में कुछ दोस्तों की मौजूदगी में शादी की.












Click it and Unblock the Notifications