नेपाली माओवादियों पर आधारित फिल्म पर भारत में रोक

भारत में किसी भी फिल्म के प्रदर्शन के लिए दिल्ली स्थित 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन' की अनुमति की आवश्यकता होती है और 125 मिनट अवधि की इस वृत्तचित्र फिल्म 'फ्लेम्स ऑफ द स्नो' को यह अनुमति नहीं मिली है।

वृत्तचित्र का निर्देशन दिल्ली के आशीष श्रीवास्तव और आनंद स्वरूप वर्मा ने किया है। श्रीवास्तव पूर्व में डिस्कवरी चैनल से जुड़े रहे हैं जबकि वर्मा भारतीय आंदोलनकारी-पत्रकार हैं और वह नेपाल की माओवादी विचारधारा से ताल्लुक रखते हैं।

बोर्ड ने वर्मा को वृत्तचित्र के प्रदर्शन की अनुमति न दिए जाने की सूचना देते हुए कहा है कि यह फिल्म नेपाल के माओवादी आंदोलन की बात करती है और उनकी विचारधार को न्यायसंगत ठहराती है।

वर्मा ने आईएएनएस से कहा, "यह फिल्म नेपाल के इतिहास के विषय में है और माओवादी आंदोलन इसका एक हिस्सा है। इसमें भारत के नक्सली आंदोलन का कोई संदर्भ नहीं है।"

'फ्लेम्स ऑफ द स्नो' का निर्माण काठमांडू के एक मानवाधिकार संगठन 'ग्रुप ऑफ इंटरनेशनल सोलिडेरिटी, नेपाल' ने किया है। नेपाल में माओवादी सरकार के अंतिम दिनों के दौरान अप्रैल 2008 में इसका प्रदर्शन हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+