दिल्ली में दंपति की हत्या मामले में ऑनर किलिंग की आशंका
नई दिल्ली। दिल्ली के अशोका विहार में रहने वाले कुलदीप और मोनिका की आलग-अलग हुई हत्या के मामले का रहस्य गहरा रहा है। चार बरस पहले साल शादी करने वाले दंपति कुलदीप सिंह उम्र 26 साल का शव उनकी कार से बरामद किया गया। जबकि उनकी पत्नी मोनिका उम्र 23 साल का शव घर से बरामद हुआ।
पढ़ें - दिल्ली की पत्रकार निरुपमा पाठक हत्याकांड
कुलदीप की हत्या गोली मार कर की गयी है और मोनिका को किसी धारदार हथियार से मारा गया है। पुलिस ने कहा कि कुलदीप के परिवार ने इस दोहरे हत्याकांड के लिए मोनिका के परिवार को जिम्मेदार ठहराया है, खासतौर से मोनिका के भाइयों को। कुलदीप के परिवार वालों ने बताया कि मोनिका के परिवार वाले इस शादी के बुरी तरह खिलाफ थे, क्योंकि दोनों पक्ष अलग-अलग जाति के थे। आशंका है कि यह सम्मान के लिए हत्या का मामला हो सकता है।
पुलिस के मुताबिक "हमें सम्मान के लिए हत्या होने का संदेह है, लेकिन हम अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सकते। हमें संदेह है कि परिवार के किसी करीबी सदस्य ने मोनिका की हत्या की है, क्योंकि हत्यारे ने मित्रवत तरीके से घर में प्रवेश किया और पड़ोसियों को घर के अंदर से कोई शोरगुल नहीं सुनाई दिया था।" पुलिस ने बताया "कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है, लेकिन हम उनके नाम का खुलासा नहीं कर सकते, क्योंकि हम अपनी जांच ठीक से शुरू नहीं कर पाए हैं।" बुंदेला ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले की सही तस्वीर सामने आ पाएगी।












Click it and Unblock the Notifications