तमिल विद्रोहियों का नेटवर्क अभी भी सक्रिय है : श्रीलंका
रक्षा सचिव गोटाभाया राजपक्षे ने कहा कि यूरोप और अमेरिका में स्थित तमिल संगठन अभी भी लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) की विचारधारा का समर्थक हैं। गोटाभाया राजपक्षे राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के भाई हैं।
रक्षा सचिव ने कहा, "सेना की खुफिया इकाइयों और अन्य सुरक्षा सेवाओं को सतर्क रहना है।" राजपक्षे राजधानी के उत्तर में 350 किलोमीटर दूर मुल्लैथिवु में एक सैन्य बेस का उद्घाटन कर रहे थे।
राजपक्षे ने कहा, "सुरक्षा बलों को अब शांति बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। देश को उस अंधे युग में वापस गिरने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है।"
ज्ञात हो कि श्रीलंकाई सेना ने लिट्टे को मई 2009 में अंतिम रूप से पराजित किया था और इसके साथ ही 26 वर्ष लंबे युद्ध का अंत हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications