बीपी से 2 करोड़ डॉलर चाहता है मेक्सिको
मेक्सिको सिटी, 17 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको की सरकार ब्रिटेन की पेट्रोलियम कंपनी बीपी से तेल रिसाव पर नजर रखने की एवज में दो करोड़ डॉलर की मांग कर सकती है।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार मेक्सिको के पर्यावरण सचिव जुआन राफेल एल्विरा ने बुधवार को बताया कि इस राशि का उपयोग पर्यावरण से जुड़े अध्ययन केंद्रों को अत्याधुनिक बनाने और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने में किया जाएगा।
एल्विरा ने कहा कि सरकार मेक्सिको की खाड़ी में तेल रिसाव से होने वाले प्रभाव की समीक्षा करेगी और इसी के अनुसार कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications