भारतीय दूतावास ने दिया नेपाली छात्रों को शरण
नेपाल के आधिकारिक मीडिया ने गुरुवार को कहा कि किर्गिस्तान के दक्षिणी शहर ओश में चिकित्सा विज्ञान की पढ़ाई कर रहे करीब 20 नेपाली छात्र शहर में 10 जून को हिंसा भड़कने के बाद संकट में फंस गए थे। हिंसा की घटनाओं में करीब 200 लोग मारे गए हैं।
धन की कमी और जीवन की सुरक्षा को लेकर चिंतित नेपाली छात्र अपने देश की सरकार से सहायता की आश लगाए हुए थे।
यद्यपि, राजनीतिक संकट से जूझ रही नेपाल की सरकार उन छात्रों को वहां से निकालने के लिए कुछ इंतजाम करने में असमर्थ रही।
नेपाली मीडिया ने छात्रों के अभिभावकों के हवाले से कहा कि बिश्केक में छात्र भारतीय दूतावास में शरण लिए हुए हैं।
मास्को में स्थिति नेपाली दूतावास ने बिश्केक में भारतीय दूतावास से संपर्क स्थापित कर छात्रों के बारे में जानकारी हासिल की है।
इससे पहले भी भारत ने विदेशों में संकट में फंसे नेपाली लोगों को बाहर निकालने में मदद की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications