बलिया में नौका डूबी, 13 मरे

उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में गंगा नदी में नाव पलटने की एक घटना में 13 लोग मारे गए हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौका पर पचास से अधिक लोग सवार थे. कुछ लोग तैर कर किनारे पर आ गए हैं. इलाक़े में राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
ख़बरों में बताया गया है कि दो तीन परिवारों के लोग बच्चों के मुंडन के लिए गंगा नदी के किनारे पर गए थे. रीतियों के अनुसार परिवारों को गंगा नदी को पार करके आना था.
वापस आते समय नौका डूब गई. घटना के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है.












Click it and Unblock the Notifications