अंडमान द्वीप समूह में भूकंप, सुनामी की चेतावनी
चेन्नई। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शनिवार देर रात रिक्टर पैमाने पर 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन समुद्री सूचना केंद्र ने भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है।
हैदराबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय समुद्री सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) के मुताबिक भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार शनिवार देर रात 12.56 बजे महसूस किए गए।
क्लिक करें:देश दुनिया के समाचार | फीफा 2010 स्पेशल
केंद्र के अधिकारी टी. श्रीनिवासा कुमार ने बताया, "समुद्र के जल स्तर में कोई बदलाव नहीं आता है तो इस चेतावनी को वापस ले लिया जाएगा। यह एक चेतावनी है और इसका मतलब यह नहीं है कि इलाके को खाली कराया जाए।"
प्रशांत्र सुनामी चेतावनी केंद्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने कहा है कि सुनामी का खतरा व्यापक पैमाने पर अभी नहीं है, हालांकि स्थानीय स्तर पर सुनामी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। चेन्नई मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने बताया कि भूकंप के झटके चेन्नई के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए।












Click it and Unblock the Notifications