सेक्‍स स्वामी नित्यानंद जेल से रिहा, पर नो प्रवचन

बेंगलुरू। तमिल अभिनेत्री व कई अन्‍य महिलाओं के साथ अश्‍लील हरकतें करते पकड़े गए कर्नाटक के स्वयंभू सेक्‍स गुरु स्वामी नित्यानंद शनिवार को जेल से रिहा हो गए। उनकी रिहाई के एक दिन पहले कर्नाटक हाई कोर्ट ने कई शर्तो पर उन्हें जमानत दी थी।

स्‍वामी नित्यानंद एक लाख रुपये की जमानत राशि और दो निजी मुचलके पूरा किए जाने के बाद रामनगर जेल से रिहा हुए। रिहाई के दौरान उन्होंने अपना पासपोर्ट भी रामनगर पुलिस के पास जमा करा दिया। रामनगर पुलिस ने उनके खिलाफ बलात्कार सहित कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

क्लिक करें- नित्‍यानंद का मसाज मैने किया: रंजीता

शर्तों पर जमानत मंजूर करते वक्‍त होई कोर्ट ने नित्यानंद को आदेश दिया कि इस दौरान वे कोई प्रवचन नहीं करेंगे। हां योग जरूर सिखा सकते हैं। और पखवाड़े में पुलिस के समक्ष उपस्थित होंगे। नित्यानंद पिछले 50 दिनों से जेल में थे। बेंगलुरू से 30 किलोमीटर दूर बिदाड़ी में नित्यानंद का विशाल आश्रम है।

टेलीविजन चैनलों द्वारा नित्यानंद के सेक्स कांड में लिप्त होने वाले वीडियो जारी करने के बाद उन्हें 21 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था। नित्यानंद ने दावा किया था कि वीडियो फुटेज के साथ तोड़-मरोड़ की गई है। नित्‍यानंद की जमानत से कर्नाटक के लोगों में नारजगी दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+