बिहार में रहस्यमय बीमारी से 12 बच्चों की मौत
मुजफ्फरपुर, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक रहस्मय बीमारी से 12 बच्चों की मौत हो गई है। इन बच्चों को तेज बुखार और पेट में दर्द की शिकायत थी।
चिकित्सा अधिकारी ए.पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "पिछले कुछ दिनों में कुल 12 बच्चों की मौत हो गई। पिछले 48 घंटों के दौरान चार बच्चों ने दम तोड़ दिया है। कई बच्चों का उपचार चल रहा है।"
जिला प्रशासन ने बीमारी फैलने के खतरे को भांपते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। इन बच्चों में तेज बुखार के साथ पेट में ऐंठन में थी।
स्थानीय लोग इस बीमारी को 'चमकी की बीमारी' का नाम दे रहे हैं। इसके लक्षण इंसेफेलाइटिस से मिलते हैं। सिंह ने कहा कि अभी इस बीमारी के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। इसकी जांच के लिए एक चिकित्सा दल का गठन किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications