नर्मदा नदी में नाव डूबी, 4 शव बरामद (लीड-1)
सीहोर के शाहगंज थाने के प्रभारी दीपक कपूर ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार को 12 लोग होशंगाबाद के कुडरवाड़ा से नाव से रायसेन जिले के रसोई जा रहे थे तभी नर्मदा नदी के बीच में पहुंचकर नाव में पानी भर गया और वह डूब गई। इस हादसे में डूबे चार लोगों कन्हैया आदिवास वीरपाल, पप्पू और पन्नों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं रूक्मणि और अमित का पता नहीं चल पाया है।
कपूर के मुताबिक लापता की तलाश के लिए पूरे दिन गोताखोर एवं बचाव दल लगे रहे लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications