दिल्ली में तापमान बढ़ने के आसार
नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री नीचे खिसकने के महज एक दिन बाद ही यहां फिर से तपिश बढ़ने के आसार बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो साल के इस समय के औसत के लिहाज से छह डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा और दिन का तापमान बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "राजस्थान में चक्रवात के प्रभाव से दिल्ली में बारिश हुई हालांकि वह अब कमजोर पड़ चुका है इसलिए आने वाले दिनों में दिल्ली में और बारिश के आसार नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications