नीलाम होगा डायना का गाउन

वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के अनुसार इसे डायना ने 19 साल की उम्र में पहना था। इस गाउन को खरीदने के लिए प्रशंसक नीलामी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डायना का यह गाउन 1981 में तब चर्चा में आया था जब इस गाउन में उनकी तस्वीरें सामने आई थीं।
नीलामी में इस गाउन की कीमत 72,000 डॉलर तक पहुंच सकती है। नीलामी आयोजित कर रहे लंदन के पॉल मॉल के केरी टेलर ने कहा, "ब्रिटेन की जनता ऐसी प्रतिभाशालीशाही हस्ती नहीं देखी जो जवान और आकर्षक हो।"












Click it and Unblock the Notifications