अमेरिका : रिसाव रोकने में मिली थोड़ी सफलता

Oil Bird
बहुराष्ट्रीय तेल कंपनी बीपी ने मैक्सिको की खाड़ी में समुद्र तल में हो रहे तेल के रिसाव को रोकने के लिए जो कुप्पी लगाई है उससे कुछ सफलता मिलती हुई दिख रही है. अमरीकी कोस्ट गार्ड के एक अधिकारी का कहना है कि गुरुवार को लगाई गई इस कुप्पी से पहले 24 घंटों में छह हज़ार बैरल तेल को बाहर निकालने में सफलता मिली है. एडमिरल थाड एलेन का कहना है कि यह रिसाव हो रहे तेल का एक तिहाई है. तेल कंपनी बीपी ने उम्मीद जताई है कि नए उपकरण से तेल का रिसाव और भी कम किया जा सकेगा.

इस बीच दक्षिणी हवाओं ने तेल को मिसिसिप्पी अलाबामा और फ़्लोरिडा के समुद्र तट की ओर बहाना शुरु कर दिया है. ये वो प्रांत हैं जिसके समुद्र तट अब तक तेल के रिसाव के दुष्प्रभाव से बचे हुए थे. उल्लेखनीय है कि मैक्सिको की खाड़ी में गत 20 अप्रैल को तेल के एक कुँए में हुए विस्फोट के बाद से यह रिसाव शुरु हुआ है. उस विस्फोट में कम से कम 11 कर्मचारी मारे गए थे. तेल का रिसाव रोकने में तो थोड़ी सफलता मिली है वह एक नए उपकरण की वजह से हैं.

यह दरअसल एक कुप्पी या फ़नल है जिसे रिसाव के ठीक ऊपर ले जाया गया है. इस कुप्पी से एक पाइप जुड़ा है और तेल इसी पाइप के ज़रिए ऊपर आ रहा है. पहले अनुमान लगाया गया था कि इस कुप्पी के ज़रिए एक हज़ार बैरल तेल निकाला जा सकेगा लेकिन अब पता चला है कि 24 घंटों में छह हज़ार बैरल तेल निकाल लिया गया है. इससे पहले बीपी ने कहा था कि इस तरह का प्रयोग इतनी गहराई में कभी नहीं किया गया है इसलिए इसकी सफलता की कोई गारंटी नहीं है.

कंपनी का कहना है कि अगस्त से पहले इस रिसाव को पूरी तरह से रोक पाने की संभावना नहीं है. जानकारों का कहना है कि यह समस्या का समाधान नहीं है बल्कि रिसाव पर आंशिक रुप से काबू पाने का अस्थायी तरीक़ा है. यह रिसाव पिछले छह सप्ताह से चल रहा है और इसे रोक पाने में नाकामी के लिए अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और बीपी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफ़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है. इसे अमरीका के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी पर्यावरणीय त्रासदी कहा गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+