जहाज़ पर मौजूद लोगों के निर्वासन की तैयारी

जहाज़ पर मौजूद लोगों के निर्वासन की तैयारी

इसराइल के गृह मंत्रालय का कहना है कि ग़ज़ा के फ़लस्तीनियों के लिए राहत सामग्री ला रहे आयरलैंड के जहाज़ रेचल कोरी पर मौजूद 19 लोगों ने निर्वासन संबंधी कागजा़त पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और वे रविवार को अपने देशों को रवाना हो जाएंगे.

दूसरी ओर सोमवार को ब्रिटेन ग़ज़ा की सहायता के लिए 28 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा कर सकता है.

लेकिन अभी ये स्पष्ट नहीं है कि इस धनराशि का इस्तेमाल किस तरह किया जाएगा.

इसराइल ने आशंका जताई है कि ये राशि सैन्य उद्देश्यों के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है.

इसके पहले आयरलैंड के जहाज़ रेचल कोरी को इसराइल के अशदोद बंदरगाह ले जाया गया था.

इसराइली सेना का कहना है कि गज़ा तट से 30 किलोमीटर दूर समुद्र में इस जहाज़ पर नियंत्रण करते समय उसके सैनिकों को किसी प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा.

इसराइल की एक प्रवक्ता मिरि आइज़िन ने बताया कि जहाज़ पर शांतिपूर्ण नियंत्रण के बाद उसे अशदोद बंदरगाह रवाना किया गया.

उनका कहना था, ''पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और अहिंसक रही. इसमें जहाज़ पर सवार लोगों का भी सहयोग रहा.''

उल्लेखनीय है कि गज़ा के लिए रवाना होने से पहले उस पर सवार आयरलैंड और मलेशिया के कार्यकर्ताओं ने कहा था कि यदि इसराइली सेना ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे कोई प्रतिरोध नहीं करेंगे.

इसराइली सेना का कहना है कि अशदोद बंदरगाह ले जाकर कार्यकर्ताओं से पूछताछ और जहाज़ में भरे सामान की जांच की जाएगी.

इसराइली कार्रवाई का विरोध

ग़ौरतलब है कि इस सप्ताह इसराइल ने ग़ज़ा के लिए राहत सामग्री ला रहे छह जहाज़ों के बेड़े पर हमला कर कम से कम नौ कार्यकर्ताओं को मार दिया था.

ये जहाज़ ग़ज़ा पर लागू इसराइली नाक़ेबंदी तोड़ कर ग़ज़ा मे राहत सामग्री ले जाना चाहते थे.

उधर फ़्री ग़ज़ा मूवमेंट की सहसंयोजिका मैरी ह्यूज़ ने बीबीसी को बताया कि इसराइल के ताज़ा क़दम से वे हैरान रह गईं, “वे (इसराइली) एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घुसे और ग़ज़ा जाने के लिए निकले लोगों को ज़बर्दस्ती इसराइल जाने पर मजबूर किया.”

मैरी ह्यूज़ ने बताया कि ग़ज़ा के लिए राहत सामग्री की और खेपें भी भेजी जाएंगी.

उनका कहना था कि “जब तक हम गज़ा की नाक़ेबंदी तोड़ नहीं लेते, तब तक ये अभियान जारी रखेंगे.”

इसराइल सरकार के प्रवक्ता मार्क रेगेव ने कहा है कि आयरलैंड सरकार के साथ इसराइल की सहमति हो चुकी थी कि सहायता सामग्री सीधे अशदोद बंदरगाह ले जाई जाएगी और वहां से जांच के बाद गज़ा पहुँचा दी जाएगी.

इधर इसरायल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के हवाले से प्रधानमंत्री कार्यालय ने रेचल कोरी पर नियंत्रण को सफल अभियान बताया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+