जहाजी बेड़े पर छापेमारी की संयुक्त जांच हो : मून
हारेट्ज में प्रकाशित समाचार के मुताबिक इस आयोग के अध्यक्ष न्यूजीलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री और समुद्री कानूनों के विशेषज्ञ ज्योफ्री पाल्मर होंगे। इसके सदस्यों में अमेरिका, तुर्की और इजरायल के सदस्य भी शामिल होंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि विदेश मंत्रालय इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख प्रदर्शित कर सकता है क्योंकि संभवत: तुर्की इसका विरोध करेगा।
समाचार पत्र के मुताबिक जांच में तुर्की के संगठनों और जहाजी बेड़ा पहुंचाने वाले संगठन के बीच के संबंध भी सामने आ जाएंगे, इजरायल पहले ही आरोप लगा चुका है कि यह संगठन आतंकी समूहों की मदद कर रहे हैं।
इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और रक्षा मंत्री येहुद बराक ने कहा है कि घटनाक्रम की जांच के लिए अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय हिस्सेदारी के लिए वे तैयार हैं।
गाजा पट्टी में मानवीय सहायता ले जा रहे जहाजी बेड़े पर इजरायली नौसेना के हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications