उत्तर प्रदेश में बरिश, पर गर्मी से राहत नहीं
बुंदेलखंड क्षेत्र के झांसी सहित लखनऊ, वाराणसी, कानपुर और आगरा में लोगों ने गुरुवार देर शाम आंधी के साथ हुई तेज बारिश का जमकर लुत्फ उठाया।
मौसम विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक झांसी में सर्वाधिक 16.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बुंदेलखंड में इस मौसम में पहली बार इतनी बारिश हुई है।
विभिन्न इलाकों में हुई बारिश का राज्य के अधिकतम तापमान पर खास फर्क नहीं पड़ा।
पिछले 24 घंटों के दौरान वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, यहां का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री, आगरा का 42.8 डिग्री, कानपुर का 43.2 डिग्री और लखनऊ का 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले 24 घटों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना से इंकार किया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पूर्वाचल और मध्य भाग के कुछ इलाकों में तेज आंधी आने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर बूंदा-बांदी भी हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications