कान हो सकते हैं जापान के अगले प्रधानमंत्री (लीड-2)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कान हातोयामा सरकार में वित्त मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। शुक्रवार सुबह हातोयामा सरकार के सभी मंत्रियों ने त्यागपत्र दे दिया। इसके तत्काल बाद ही डीपीजे की बैठक में नया नेता चुनने के लिए चुनाव भी आरंभ हुआ। नए नेता की दौड़ में उप प्रधानमंत्री कान सबसे आगे माने जा रहे थे।
कान 63 साल के हैं और उन्हें सांसद शिंजी तारुतकोक से कड़ी चुनौती मिली। नए नेता के चुनाव स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे आरंभ हुआ। 'डायट' (संसद) के दोनों सदनों में डीपीजे के सदस्यों की बैठक भी हुई।
उल्लेखनीय है कि ओकिनावा द्वीप में अमेरिका के सैन्य अड्डे और दूसरे वित्तीय मसलों पर पार्टी के भीतर विरोध के मद्देनजर प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा ने बुधवार को ही पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications