'सरकार तालिबान के साथ शांति वार्ता शुरू करे'
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संसद 'जिराग' ने अनुच्छेद 16 के घोषणा पत्र के द्वारा सरकार और नाटो के नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय सेना को उन तालिबान कैदियों को रिहा कर देने को कहा जिनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।
सरकार से एक उच्च शांति आयोग के गठन के लिए भी कहा गया है, जिसमें सभी प्रांतों और जिलों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। ये शांति प्रक्रिया पर काम करेंगे।
घोषण पत्र में इसके अलावा उन आतंकवादियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है जो शांति प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं। तालिबान को संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंधों की सूची से हटाने की सिफरिश भी की गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हैं कि इसमें तालिबान के नेता मुल्ला उमर शामिल हैं कि नहीं।
तालिबान से हिंसा का रास्ता छोड़ने का अनुरोध किया गया है और अलकायदा के साथ संबंध तोड़ने की बात कही गई है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से सुलह की प्रक्रिया का समर्थन करने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications