इजरायली हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन

इस रैली में करीब 1,000 लोगों ने हिस्सा लिया और ये लोग इंडिया गेट से चलकर इजरायली दूतावास तक जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने प्र्दशनकारियों को शाहजहां रोड पर रोक लिया।

प्रदर्शकारियों ने बाद में इजरायल के खिलाफ मानवाधिकरों के उल्लघंन और युद्ध अपराधों के संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय और संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा।

विरोध प्र्दशन के संयोजक डॉक्टर एस. क्यू. आर. इलयास ने कहा, "हमने मदद सामग्री ले जा रहे जहाज पर इजरायली हमले के खिलाफ यह विरोध प्र्दशन आयोजित किया है।"

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार के इजरायल के साथ सभी तरह के संबंध तोड़ देने की मांग की।

एक प्रदर्शनकारी उमर ने कहा कि भारत को इजरायल के साथ सभी प्रकार के संबंध तोड़ लेने चाहिए और यहां स्थित उसके दूतावास को तुरंत बंद कर दिया जाना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+