तेंदुए ने 6 ग्रामीणों को घायल किया
घटना जिले के दोहिनी गांव की है, जहां शुक्रवार को तेंदुए के हमले में घायल हुए छह ग्रामीणों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ)अमर बहादुर ने संवाददाताओं को बताया कि वन विभाग की टीम ने दोहिनी गांव पहुंचकर तेंदुए की तलाशी शुरू कर दी है।
बहादुर ने कहा कि हमने तेंदुए को पकड़ने के लिए लखनऊ से वन विभाग के अधिकारियों और वन्यजीव विशेषज्ञों से सहयोग मांगा है।
उधर, घटना के बाद ग्रामीण दशहत में हैं। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि वे लाठी-डंडे लेकर झुंड में रहे। अकेले खेतों की तरफ न जाएं।
बहादुर ने कहा कि देवरिया में कोई वन्य क्षेत्र नहीं है। ऐसा लगता है कि तेंदुआ आसपास के गोरखपुर, महराजगंज जिलों या बिहार के वन्य क्षेत्रों से यहां आ गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications