शुरू हो चुकी है उल्फा शांति प्रक्रिया : पिल्लै
पिल्लै ने पत्रकारों से कहा, "गृह मंत्री (पी. चिदंबरम) के बातचीत के लिए असम के मुख्यमंत्री (तरुण गोगोई) को अधिकृत करने के बाद ही मैं समझ गया था कि शांति प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। अब हम उनकी (उल्फा नेतृत्व) ओर से कोई प्रतिक्रिया मिलने का इंतजार कर रहे हैं।"
पिल्लै तीन दिवसीय यात्रा पर मेघालय की राजधानी पहुंचे हैं। इस यात्रा के दौरान वह क्षेत्रीय राज्यों के बीच सीमा विवाद के मुद्दों के अलावा पूर्वोत्तर में सुरक्षा स्थितियों की समीक्षा करेंगे।
पिल्लै ने कहा कि सरकार के साथ बातचीत शुरू करने के मुद्दे पर गुवाहाटी सेंट्रल जेल में उल्फा की सामान्य परिषद की बैठक पहले ही हो चुकी है।
उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि जेल के अंदर उल्फा की संचालन परिषद की बैठक हो चुकी है।" वैसे उन्होंने यह नहीं बताया कि यह बैठक कब हुई थी।
उल्फा के लगभग सभी बड़े नेता इस समय जेल में हैं। इनमें उल्फा अध्यक्ष अरबिंद राजखोवा, डिप्टी कमांडर इन चीफ राजू बरुआ, 'विदेश सचिव' साशा चौधरी, 'वित्त सचिव' चित्रबन हजारिका, 'संस्कृति सचिव' प्रणति डेका और राजनीतिक विचारक भीमकांत बरागोहेम शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications