अनिल अंबानी ने महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना की
उज्जैन, 4 जून (आईएएनएस)। देश के प्रमुख उद्योगपति अनिल अंबानी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को महाकाल के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और भस्म आरती की ।
अनिल गुरुवार रात विमान से इंदौर पहुंचे और सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचने के बाद शुक्रवार तड़के महाकाल के मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान किया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि अनिल ने बाबा महाकाल का अभिषेक करने के बाद भस्म आरती की।
उन्होंने पुजारियों से चर्चा के दौरान कहा कि उनकी जन्मदिन पर बाबा महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेने की इच्छा थी जो पूरी हो गई।
बाबा महाकाल की भस्म आरती तड़के चार बजे होती है और इसका विशेष धार्मिक महत्व है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications