इराक में नई सरकार का गठन हो : संयुक्त राष्ट्र
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षा परिषद की ओर से गुरुवार को जारी वक्तव्य को उसके वर्तमान अध्यक्ष, मेक्सिको के राजदूत क्लाउड हेल्लर ने पढ़कर सुनाया। इसमें कहा गया है कि इराक की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के लिए वहां राजनीतिक प्रक्रिया में चुनाव एक अहम कदम है।
वक्तव्य में इराक के राजनीतिक दलों से अदालत के फैसले और जनादेश का सम्मान करने को कहा गया है। इसमें नेताओं से नई सरकार का गठन करने के लिए लोगों से जल्द से जल्द राजनीतिक प्रक्रिया शुरू करने को कहा है ताकि इराकी जनता की इच्छा और संप्रभुता तथा इराक को स्वतंत्र, अखंड और लोकतांत्रिक बनाने की उसकी साध पूरी हो सके।
गौरतलब है कि संवैधानिक अदालत ने संसदीय चुनाव के नतीजों को गत मंगलवार को प्रमाणित किया।
पूर्व प्रधानमंत्री इयाद अलावी की इराकिया ने 325 संसदीय सीटों में से 91 पर जीत हासिल की थी। मौजूदा प्रधानमंत्री नूर अल-मलिकी का गठबंधन दूसरे स्थान पर रहा और इन्हें 89 सीटे मिली हैं।
अलावी और अल-मलिकी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications