बसपा नेता पर महिला की पिटाई का आरोप

यह घटना जिले के जवां थाना के चंदौखा गांव की है। यहां बसपा के जिलाध्यक्ष मूलचंद बघेल व उसके पांच सहयोगियों ने गांव की ही 45 वर्षीया महिला के साथ कथित तौर पर अमर्यादित व्यवहार कर उसकी बुरी तरह से पिटाई की। महिला अस्पताल में भर्ती थी, जहां से उसे अब छुट्टी दे दी गई है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि गुरुवार को गांव में बघेल के सहयोगियों ने उसपर फब्तियां कसीं। ऐतराज जताने पर सभी ने मिलकर उसे पीटा और उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया।

जिले के पुलिस उपाधीक्षक ओ.पी.सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बसपा जिलाध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ गुरुवार देर रात भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

सिंह ने कहा कि नेत्रपाल बघेल नाम के आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिला अध्यक्ष सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+