विश्व की सबसे वृद्ध महिला होने का दावा (फोटो सहित)

इस वृद्धा की इच्छा है कि उनकी मुलाकात उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती से करवाई जाए। वह खुद को टीवी स्क्रीन पर भी देखना चाहती हैं।

मुजफ्फरनगर शहर के कृष्णापुरी में रह रही मनकुली एवं उनके परिजनों की मांग है कि उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया जाए। दुनिया में अब तक सर्वाधिक उम्र वाली जापानी महिला कामा चिनिन (114) की इसी वर्ष 25 मई को देहांत हो गया था। उसके बाद जापान के ही चिनायो हसेगावा ने खुद को उम्रदराज व्यक्ति बताते हुए अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का दावा किया है।

वृद्धा मनकुली ने अपनी पौत्र वधुओं के साथ मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी संतोष कुमार यादव से मुलाकात कर रिकार्ड में नाम लिखवाने का आग्रह किया। उसके परिवार जनों ने 125 वर्ष की उम्र के प्रमाण के तौर पर कई दस्तावेज भी जिलाधिकारी को उपलब्ध कराए। उनकी उम्र देखकर जिलाधिकारी को भी आश्चर्य हुआ।

जिलाधिकारी ने पूछा, "क्या अम्मा मुझे देख सकती हो?" इस पर मनकुली ने जवाब दिया, "तू तो छोरा होकर भी चश्मा लगावे है और मुझे इस उम्र में भी पूरा दिख्ये है।" यह सुनकर जिलाधिकारी दंग रह गए।

जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी आनंद चौधरी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में वृद्धा का आवेदन भेजने का निर्देश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+