कनाडा की अर्थव्यवस्था ने पकड़ी तेज रफ्तार
जी-8 देशों में सबसे ज्यादा आर्थिक विकास दर हासिल करने के बाद अब कनाडा की अर्थव्यवस्था 2008 की आर्थिक मंदी से पहले के स्तर पर पहुंच गई है।
कनाडा की आर्थिक विकास दर अब संयुक्त राज्य अमेरिका की विकास दर से दोगुनी हो गई है। हाउसिंग, निर्माण, निर्यात, घरेलू आय और उपभोक्ता खर्च आदि सभी क्षेत्रों में तेजी के चलते कनाडा ने यह वृद्धि दर्ज की है।
बिजनेस से जुड़ी खबरें पढ़ें
कनाडा के सांख्यिकी विभाग ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा कि 2009 की चौथी तिमाही की तुलना में 2010 की पहली तिमाही में उत्पादन तेजी से बढ़ा है और 2009 की चारों तिमाहियों में जिंस संग्रह (इन्वेंट्री) घटने के बाद इस साल की पहली तिमाही में इसमें वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक वस्तुओं और सेवाओं पर उपभोक्ता खर्च बढ़ने के साथ-साथ, हाऊसिंग क्षेत्र में निवेश लगातार चौथी तिमाही में बढ़ा है।
वैश्विक मंदी के दौरान कनाडा की अर्थव्यवस्था ने जी-8 देशों में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। कनाडा ने मंदी के दौरान अरबों डॉलर के प्रोत्साहन पैकेज दिए और आर्थिक विकास को बनाए रखने के लिए कनाडा के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों को ऐतिहासिक निम्न स्तरों पर रखा था।













Click it and Unblock the Notifications