Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रधानमंत्री ने एनएससी के 14 सदस्यों की नियुक्ति की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की जानी-मानी 14 हस्तियों को राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) का सदस्य नियुक्त किया है। एनएसी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से विचार-विमर्श के बाद प्रधानमंत्री ने यह नियुक्ति की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर इन 14 सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। इन 14 सदस्यों में से चार सदस्य-अरूणा रॉय, ज्यां द्रेज, एन. सी. सक्सेना और ए. के. शिव कुमार पूर्ववर्ती एनएसी में भी सदस्य थे। शेष 10 सदस्य नए हैं।

ये सदस्य हैं-जाने माने कृषि वैज्ञानिक एम. एस. स्वामीनाथन, जनताजीय सांसद रामदयाल मुंडा, योजना आयोग के सदस्य नरेंद्र जाधव, नार्थ इस्टर्न हिल युनिवर्सिटी के कुलपति प्रमोद टंडन, जी. बी. पंत सोशल साइंस इंस्टीट्यूट के ज्यां द्रेज, मजदूर किसान शक्ति संगठन की अरूणा रॉय, अघरकर शोघ संस्थान, पुणे के माधव गाडगिल, एन. सी. सक्सेना, यूनिसेफ के ए. के. शिव कुमार, दीपक जोशी, थर्मेक्स लिमिटेड पुणे की अनु आगा, सामाजिक अधिकार कार्यकर्ता फराह नकवी, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हर्ष मांडर और गैर सरकारी संगठन सेवा की मिराई चटर्जी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+