नक्सलियों ने चिकित्सक से मांगे 20 लाख रुपये (लीड-1)
पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के एक स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर ने शेरघाटी रेफरल अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ़ राजेंद्र प्रसाद सिंह से 20 लाख रुपये की मांग की है। इस संबंध में नक्सलियों ने पिछले चार दिनों में सिंह को दो फोन किए हैं।
शेरघाटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने मंगलवार को बताया कि शेरघाटी थाने में चिकित्सक के बयान के आधार पर इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने पूरे मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications