एंटनी ने सेना प्रमुखों के साथ सुरक्षा की समीक्षा की
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने बताया,"एंटनी ने 90 मिनट तक चली एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान देश के मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं की समीक्षा की।"
कर ने बताया कि बैठक में थल सेना प्रमुख वी. के. सिंह, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल पी.वी. नायक नौसेना प्रमुख एडमिरल निर्मल वर्मा और रक्षा सचिव प्रदीप कुमार ने हिस्सा लिया।
यह बैठक एंटनी के उस बयान के तीन दिन बाद हुई जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत की सीमा जम्मू एवं कश्मीर में गर्मियों के दौरान घुसपैठ की कोशिशें ज्यादा होती हैं।
एंटनी ने शनिवार को कहा,"सर्दी के दौरान भी घुसपैठ के गंभीर प्रयास होते हैं। हमें गर्मी में घुसपैठ के और बढ़ने की आशंका है।"
उन्होंने उन रिपोर्टों पर टिप्पणी की जिसमें भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के समीप और बंकर बनाने का सुझाव दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications