सम्मान के नाम पर बेटी को तेजाब से नहलाया
बुरी तरह से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि लड़की का शरीर करीब 70 फीसदी झ्झुलस गया है।
पुलिस के अनुसार मामला औरंगाबाद इलाके के एहरौरा गांव का है, जहां गुलिस्ता (20) का दूसरे समुदाय के युवक के साथ प्रेम संबंध और शादी पर अमादा होने की बात पिता व अन्य घरवालों को रास नहीं आई और उन्होंने इज्जत के नाम पर गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया।
जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) जे.के. शाही ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पिता असगर दिल्ली में नौकरी करता था। प्रेमी से दूर करने के मकसद से उसने गुलिस्ता को लेकर दिल्ली ले जाने का फैसला किया। सोमवार देर शाम दिल्ली ले जाते समय रास्ते में वह गुलिस्ता पर तेजाब फेंककर फरार हो गया। राहगीरों ने देर रात बुरी तरह से झ्झुलसी गुलिस्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शाही ने बताया कि घटना की जानकारी मंगलवार को मिलने के बाद पुलिस जब गुलिस्ता के घर पहुंची तो घर में ताला बंद था और सभी लोग फरार थे।
उन्होंने कहा कि दबिश देकर आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि तेजाब डालने में असगर का भाई और बेटे भी शामिल थे। जिनकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications