3 नागरिकों की हत्या के आरोप में सैन्य अधिकारी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर में गत 30 अप्रैल को हुई फर्जी मुठभेड़ के मामले में अब तक भारतीय सेना के एक मेजर और प्रांतीय सेना के एक जवान सहित पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इस मुठभेड़ में तीन नागरिकों को घुसपैठिया बताकर हत्या कर दी गई थी।

उत्तरी कश्मीर के राफियाबाद के नादिहाल के रहने वाले तीनों नागरिकों शहजाद अहमद खान, रियाज अहमद लोन और मुहम्मद शफी लोन के शवों को कुपवाड़ा जिले के कलारूस गांव स्थित कब्रिस्तान से निकाला गया और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में परिजनों से उनकी पहचान की।

जम्मू कश्मीर से जुड़ी खबरें पढ़ें

इस मामले में एक पूर्व विशेष पुलिस अधिकारी बशीर अहमद और उसके सहयोगी फयाद अहमद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रांतीय सेना के जवान अब्बास हुसैन शाह को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। उसे इस षडयंत्र का सबसे बड़ा सूत्रधार माना जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "लंबी पूछताछ के दौरान पूरे षडयंत्र का खुलासा हुआ। अब्बास हुसैन शाह इस षडयंत्र का सूत्रधार है। उसने सेना के एक मेजर और अन्य के साथ मिलकर तीनों नागरिकों की हत्या की साजिश रची थी।"

अधिकारी ने बताया कि तीनों से यह वादा किया था कि यदि वे माशिल सेक्टर में सेना के लिए मजदूरी का काम करेंगे तो उन्हें 2000 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि जब तीनों के शव दफनाने के लिए सौंपे गए थे और उन्हें घुसपैठिया बताया गया था तभी उन्हें मुठभेड़ के फर्जी होने का संदेह हो गया था। "क्योंकि सभी गोलिया तीनों के सिर में लगी थी और मुठभेड़ में ऐसा संभव नहीं होता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+