मुलायम ने फिर बनाया जया बच्‍चन को सपा उम्‍मीदवार

Mulayam Singh, Jaya Bachchan
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारे में बुधवार को तब हलचल मच गई जब समाजवादी पार्टी के अध्याक्ष मुलायम सिंह यादव ने फिल्‍म अभिनेत्री से राजनेता बनी जया बच्चन को एक बार फिर से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित कर दिया। यह घोषणा अमर सिंह के लिए बड़ा झटका है, क्‍योंकि सपा से अलग होने के बाद से अमर सिंह कई बार जया बच्‍चन को अपने साथ जोड़ने का न्‍योता दे चुके हैं।

लखनऊ में पार्टी मुख्यालय की तरफ से बुधवार को सपा के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बयान जारी किया कि सपा के संसदीय बोर्ड ने जया बच्‍चन के नाम पर आखिरी मुहर लगा दी है। जया के साथ पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले रशीद मसूद को भी राज्यसभा का टिकट देने की घोषणा की।

गौरतलब है कि जिस समय अमर सिंह को सपा से निकाला गया था, तब उनके कई करीबियों जयाप्रदा, संजय दत्त, मनोज तिवारी ने सपा से नाता तोड़ लिया था। पिछले दिनों लखनऊ में अमर सिंह ने जया बच्चन के बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछा जाने पर कहा था, "इस परिवार से मेरे पारिवारिक रिश्ते हैं और उनके बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+