बंद हो सकती है इराक़ी एयरवेज़

एयरवेज़ के विमान ने 20 साल के बाद लंदन की ओर उड़ान भरी थी लेकिन कुवैत ने उसे ज़ब्त करने की कोशिश की. दरअसल ये विवाद कुवैत-इराक़ यु्द्ध से जुड़ा हुआ है जब 1990-91 में सद्दाम हुसैन ने हमला किया था. उस समय से दोनों देशों के बीच अरबों डॉलरों को लेकर विवाद चल रहा है.
हमले के दौरान हवाईजहाज़ और कुछ कलपुर्ज़े ज़ब्त कर लिए गए थे. कुवैत का कहना है कि इराक़ हरजाना दे. जैसे ही इराक़ एयवरेज़ का विमान लंदन के गैटविक हवाईअड्डे पर उतरा, विमान को ज़ब्त कर लिया गया. दरअसल कुवैत एयरवेज़ के एक वकील ने इस सिलसिले में अदालत से गुहार की थी.
वकील ने कहा है कि लंदन में हाई कोर्ट के आदेश में इराक़ी एयरवेज़ की संपत्ति को फ्रीज़ करने का आदेश शामिल है हालांकि इस पर नियमित न्यायिक विचार होगा.इराक़ी एयरवेज़ के निदेशक किफ़ाह जब्बार हसन को बाद में एयरवेज़ की संपत्ति के बारे में बयान देना पड़ा और अपना पासपोर्ट भी देना पड़ा.
बाद में उन्हें ब्रिटेन छोड़ने की अनुमित दे दी गई. उन्होंने बताया कि लंदन और स्वीडन में उड़ान नहीं भरी जाएगी. यातायात मंत्री का कहना है कि अगर इराक़ी एयरवेज़ को दिवालिया घोषित कर दिया जाए तो कुवैत को अपने दावे वापस लेने होंगे. उन्होंने कहा कि बाद में एक नई एयरलाइन कंपनी बनाई जा सकती है और इस मामले का अंत किया जा सकता है और कुवैत को कुछ नहीं मिलेगा.












Click it and Unblock the Notifications