राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटना नक्सली घटना नहीं : पुलिस
राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (रेल) एस़ क़े भारद्वाज ने मंगलवार को बताया कि राजकीय रेल पुलिस बल के अधिकारी और जवान घटना स्थल पर पहंच गए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रियों और एक्सप्रेस के चालक से लिए गए बयान के बाद प्रथम दृष्टया यह नक्सली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और उसके बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
उल्लेखनीय है कि सोनपुर रेल मंडल के बरौनी-कटिहार रेल खंड के नवगछिया-खरीक रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार को करीब साढ़े छह बजे 2424 दिल्ली-गुवहाटी राजधानी एक्सप्रेस की 14 बोगियां पटरी से उतर गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications