शराब व्यवसायी की शिकायत पर पकड़े गए तीन पुलिस अधिकारी

भ्रष्टाचार की अन्य खबरें पढ़ें
उप-निरीक्षक राकेश कुमार, प्रमुख कांस्टेबल शकील मोहम्मद और कांस्टेबल खेमा राम को 25,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस अभियान का हिस्सा रहे एक अधिकारी ने बताया कि तीनों राजस्थान के सिरोही जिले से आए थे। स्थानीय न्यायालय ने तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
व्यवसायी चुग ने बताया कि शुक्रवार रात को हमें सूचना दी गयी कि राजस्थान पुलिस ने शराब लिए जा रहे उनके ट्रक को जब्त कर लिया है। शुरुआत में इन लोगों ने 50,000 रुपये की मांग की लेकिन बाद में 25,000 रुपये पर सहमत हो गए। चुग ने बताया, "मैंने कोई ट्रक राजस्थान नहीं भेजा था और मुझे समझ में आ गया कि ये लोग वसूली का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए हमने इसकी सूचना सीबीआई को दी और तीनों पकड़े गए।"












Click it and Unblock the Notifications