रतलाम में बस पलटी, 4 मरे
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक बस पलट जाने से उसमें सवार चार यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार अन्य 23 लोग घायल गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
स्टेशन रोड थाने के प्रभारी ने बताया कि रविवार को उज्जैन की ओर से आ रही बस जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर नगरा गांव के करीब पलट गई। बस पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक यह हादसा चालक के बस पर नियंत्रण खोने की वजह से हुआ। मामले की जांच अभी जारी है।













Click it and Unblock the Notifications