जम्मू-कश्मीर सड़क हादसे में 16 मरे

जम्मू से 120 किलोमीटर उत्तर में राजौरी के सुंदरबनी में निर्माण सामग्री ले जा रहे एक ट्रक से हुई एक जीप की टक्कर में मेजर विशाल गौरव की मौत हो गई और एक लेफ्टिनेंट कर्नल गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक अन्य दुर्घटना मे, जम्मू से 130 किलोमीटर दूर बिड्डा की एक तंग घाटी में रेसी से मेहोर जा रही एक बस गिरने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल हुए 8 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक दर्जन से ज्यादा घायलों को जम्मू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications