तनाव के कारण ज्यादा नमक नहीं खाते हैं लोग

नमक ग्रहण करने को लेकर हमारी बढ़ती इच्छा को ध्यान में रखकर डीकिन विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य शोधकर्ता सुजन टॉरेस, एन्नी टर्नर और कार्ल नोवसन ने एक शोध किया। इन तीनों ने प्राथमिक स्तर पर इसके लिए तनाव को दोषी माना लेकिन यह बात साबित नहीं हो सकी।

टॉरेस ने कहा, "नमक के प्रति हमारा सदियों पुराना लगाव आधुनिक युग के लोगों में स्पष्ट नहीं है। यह अचरज की बात नहीं कि आज का इंसान अपनी जरूरत से अधिक नमक खा जाता है क्योंकि वह जो भोज्य पदार्थ ग्रहण करता है उनमें पहले ही काफी नमक होता है।"

टॉरेस ने कहा कि पुरातन समय में हमारे पूर्वजों ने बढ़े हुए रक्त चाप और बढ़ी हुई दिल की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए नमक का उपयोग शुरू किया था लेकिन आज हम मजबूरी और अनजाने में इसका उपयोग कर रहे हैं, जबकि हम जानते हैं कि हमारे शरीर को इसकी बहुत कम आवश्यकता होती है।

आस्ट्रेलिया के लोग बहुत अधिक नमक खाते हैं। उन्हें एक दिन में जितने नमक की जरूरत होती है, वे उससे 18 गुणा ज्यादा मात्रा में नमक ग्रहण करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+