नक्सली सबसे बड़े आतंकवादी: रमन सिंह

नक्सली सबसे बड़े आतंकवादी:रमन सिंह
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा है कि देश के कई हिस्सों में आतंक मचाने वाले नक्सलवादी सबसे बड़े आतंकवादी हैं और भारत के लोकतंत्र को सबसे बड़ा ख़तरा नक्सलवाद से है.

दिल्ली आए रमन सिंह ने कहा, "ये लोग देश के जवानों को मार रहे हैं, नागरिकों की हत्या कर रहे हैं, स्कूल-बैंक-रेलवे लाइन उड़ा रहे हैं -इससे बड़ा आतंक क्या हो सकता है." मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली बौखलाए हुए हैं इसलिए बार-बार हमले कर रहे हैं. सोमवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले के पास नक्सलियों ने बारूदी सुरंग का विस्फोट करके एक बस को उड़ा दिया था जिसमें कम से कम 35 लोग मारे गए थे.

नक्सलियों के ख़िलाफ़ सेना के इस्तेमाल पर रमन सिंह ने कहा कि राहत और बचाव कार्यों, घायल लोगों को अस्पताल पहुँचाने या सैनिकों तक ज़रूरी चीज़ों की सप्लाई के लिए हेलिकॉप्टर का उपयोग किया जा सकता है. लेकिन नक्सल प्रभावित इलाक़ों में सैन्य कार्रवाई के लिए हेलिकॉप्टर या बमबारी करने से रमन सिंह ने अहसमति जताई.

उनका कहना था, "बस्तर जैसे इलाक़ों में आम आदिवासी भी रहते हैं. बमबारी करेंगे तो सब तबाह हो जाएगा. हम नक्सलियों की तरह अँधाधुँध हमले तो नहीं कर सकते क्योंकि इसमें आम लोग भी मारे जाएँगे."

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर कटाक्ष करते हुए रमन सिंह ने कहा, "वैसे ही मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के आँसू नहीं थमते. कोई भी आम नागरिक मारा गया तो ये लोग भर-भर के छत्तीसगढ़ पहुंच जाएँगे. इन्हें कहिए कि कभी दंतेवाड़ा जाकर उन जवानों की विधवाओं से मिलें जो नक्सली हमलों में मारे गए."

'नक्सलवाद पर राजनीति न हो'

रमन सिंह ने कहा कि नक्सली समस्या पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए क्योंकि ये किसी दल की विचारधारा से जुड़ी समस्या नहीं बल्कि पूरे देश की समस्य है. नक्सिलयों से निपटने के लिए उन्होंने पुलिस बल के आधुनिकीकरण और गोरिल्ला ट्रेनिंग में निपुण फ़ोर्स बनाने पर ज़ोर दिया. नक्सलियों से निपटने में आंध्रप्रदेश की बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहाँ पुलिस का आधुनिकीकरण हुआ जिससे वे नकस्लियों से निपट पाए.

उन्होंने कहा कि नक्सली समस्या के हल के लिए बहुत ही समग्र रणनीति की ज़रूरत है जिसमें तमाम विशेषज्ञों से राय ली जानी चाहिए. विकास के मुद्दे पर रमन सिंह बोले कि छत्तीसगढ़ में सरकार ने बस्तर जैसे इलाक़ों में लोगों के लिए स्कूल, शिक्षा, खाद्य सामग्री पहुंचाने की कोशिश की है जिससे लोगों को एहसास हुआ है कि सरकार उनके साथ है. कुछ नेताओं द्वारा छत्तीसगढ़ में विकास न होने की आलोचना के जवाब में उन्होंने कहा कि एकीकृत मध्यप्रदेश में लंबे अरसे तक दिग्विजय सिंह का शासन था.

उनका कहना था कि लोगों के सरकार के साथ आ जाने से ही नक्सलवादी बौखलाए हुए हैं. उन्होंने ये सवाल भी उठाया कि जिस तरह के विस्फोटक नक्सली इस्तेमाल कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि उन्हें कहीं बाहर से मदद मिल रही है. मुख्यमंत्री ने ये स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद से लड़ने के लिए उन्हें केंद्र सरकार से पूरा सहोयग मिल रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+