बगराम हवाईअड्डे पर हमला, 20 मरे

बगराम हवाईअड्डे पर हमला
नैटो का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में बगराम हवाई अड्डे पर हुए हमले में सात विद्रोही मारे गए हैं और पाँच नैटो सैनिक भी घायल हुए हैं. तालिबान के एक प्रवक्ता ज़बईउल्ला मुजाहिद ने इस हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा है कि इसमें 20 आत्मघाती हमलावर शामिल थे.

नैटो के मुताबिक इस अभियान के दौरान सात विद्रोही मारे गए लेकिन अफ़ग़ान पुलिस का कहना है कि हमले में केवल पाँच विद्रोही शामिल थे जिनकी मौत हो गई.

हमला

बगराम अफ़ग़ानिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डों में से एक है जहाँ ज़्यादातर अमरीकी सैनिक तैनात हैं.हमला बुधवार सुबह रॉकेटों और ग्रेनेड से किया गया. अफ़ग़ान पुलिस और ख़ुफ़िया विभाग ने बीबीसी को बताया कि बगराम के पास झड़प अब ख़त्म हो गई है. विद्रोही बगराम हवाई अड्डे तक कार में आए और एक हमलावर ने विस्फोटकों से ख़ुद को उड़ा दिया.

मंगलवार को काबुल में नैटो के एक काफ़िले पर हुए आत्मघाती हमले में 18 लोग मारे गए थे जिनमें से पाँच सैनिक थे. बीबीसी संवाददाता मार्क डमेट का कहना है कि ऐसे हमले में अफ़ग़ान नागरिकों को ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ता है. तालिबान ने विदेशी सैनिकों और अफ़ग़ान सुरक्षाकर्मियों के ख़िलाफ़ नए अभियान की घोषणा की है और बगराम पर हमला उसी के बाद आया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+