प्रदर्शनकारियों पर टूट पड़ने की तैयारी में थाई सुरक्षाकर्मी
समाचार एजेंसी डीपीए ने स्प्रिंग न्यू टीवी के हवाले से बताया कि रामा फोर और सिलोम रोड पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों पर बुधवार को पानी की बौछारें की और रबर की गोलियां व बेतों से प्रहार किए।
हजारों प्रदर्शनकारियों ने शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पर तीन अप्रैल से ही कब्जा कर रखा है। प्रदर्शनकारी संसद को तुरंत भंग करके नए चुनाव करवाए जाने की मांग कर रहे हैं।
सेना के विद्रोह द्वारा वर्ष 2006 में सत्ता से बेदखल किए गए भगोड़े पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनावात्रा प्रदर्शनकारियों को राजनीतिक और वित्तीय समर्थन दे रहे हैं।
सेना ने तीन वर्ग किलोमीटर के प्रमुख प्रदर्शन स्थल को अपने घेरे में ले लिया है लेकिन थाईलैंड के अन्य हिस्सों में भी हिंसा फैल गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications