चीनी उद्योगपति को सज़ा

चीनी उद्योगपति को सज़ा

चीन के उद्योगपति हुआंग गुआंग्यू को रिश्वत और ग़ैर-क़ानूनी व्यापारिक गतिविधिओं के लिए 14 साल की सज़ा सुनाई गई है.

हुआंग एक समय चीन के सबसे धनी व्यक्ति थे. उनपर क़रीब 88 मिलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है.

तीस साल पहले स्कूल की पढ़ाई बीच में ही छोड़ने के बाद हुआंग एक अरबपति व्यापारी बन गए थे. उनके पास चीन में 1300 से ज़्यादा रिटेल स्टोर हैं.

‘गोम’ नाम के ये स्टोर्स घरेलू उपकरण बेचते थे और ये चीन में इस तरह की दूसरी सबसे श्रंखला थी.

शंघाई में बीबीसी के क्रिस हॉग बताते हैं कि ग़िरफ़्तारी के वक़्त हुआंग ने प्रॉपर्टी में निवेश करके 2.7 बिलियन से 6.3 बिलियन डॉलर के बीच का व्यापारिक साम्राज्य खड़ा कर लिया था.

चीन में ये किसी बड़े उद्योगपति पर चलाया गया सबसे हाई-प्रोफ़ाइल मुक़दमा है.

वर्ष 2008 में हुआंग ‘हुरुन रिपोर्ट’ के अनुसार चीन के सबसे धनी व्यक्ति थे. इस समाचार के कुछ महीने बाद ही उन्हें ग़िरफ़्तार कर लिया गया था.

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक उनपर ‘सानलियान कॉमर्शियल कंपनी’ और ‘बीजिंग सेंटस्टेज टेक्नोलॉज़ीस कंपनी’ के शेयरों में जोड़-तोड़ के आरोप लगे थे.

उनकी कंपनी गोम एपलायंसेज़ पर रिश्वत के भी आरोप लगे थे.

हुआंग गुआंग्यू ने गोम के चेयरमैन पद से पिछले साल इस्तीफ़ा दे दिया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+