पाकिस्तान में अगवा किए 19 लोग रिहा
पुलिस
का कहना है कि पाकिस्तान के क़बायली इलाक़े कुर्रम में अपहृत 19 लोगों को सकुशल रिहा कर दिया गया है. ऐसी ख़बरें हैं इसी दौरान अगवा किए गए सात लोग अब भी बंधक हैं. id="toptextpromo">बीबीसी
संवादादाता के मुताबिक बसों में सवार ये यात्री कुर्रम एजेंसी से पेशावर जा रहे थे उस दौरान क़रीब 40 लोगों ने इन पर हमला कर दिया और कथित पुलिस वर्दी पहने लोगों ने इन लोगों का अपहरण कर लिया. पुलिस के मुताबिक अगवा किए गए लोगों में महिलाएँ और बच्चे शामिल थे. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अफ़ग़ानिस्तान
की सीमा से सटा कुर्रम इलाक़ा चरमपंथियों का गढ़ माना जाता है और यहाँ फिरौती और डकैती आम बात है. यहाँ सुन्नी और अल्पसंख्यक शिया समुदाय के बीच भी कई बार हिंसक झड़पें हो चुकी हैं. संवाददाता के मुताबिक स्थानीय लोगों को लगता है कि ये काम तालिबान का हो सकता है क्योंकि वे जताना चाहते हैं कि अगर वे चाहें तो इस इलाक़े में हमला कर सकते हैं. हालांकि किसी ने इस हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है.











Click it and Unblock the Notifications