'पाकिस्तान में 60 लोगों का अपहरण'

पाकिस्तान में पुलिस ने कहा है कि कुर्रम इलाक़े में संदिग्ध चरमपंथियों ने कम से कम 60 लोगों का अपहरण कर लिया है.
ये अपहरण उस समय किया गया जब वाहनों में सवार इन लोगों पर कुछ व्यक्तियों ने घात लगाकर हमला किया.
बताया जा रहा है कि हमला करने वालों ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,”चरमपंथी पुलिसकर्मी बन कर आए थे और पुलिस की ही वर्दी पहनी हुई थी.”
पुलिस के मुताबिक अगवा किए गए लोगों में महिलाएँ और बच्चे शामिल थे.
अफ़ग़ानिस्तान की सीमा से सटा कुर्रम इलाक़ा चरमपंथियों का गढ़ माना जाता है और यहाँ फिरौती और डकैती आम बात है.
यहाँ सुन्नी और अल्पसंख्यक शिया समुदाय के बीच भी कई बार हिंसक झड़पें हो चुकी हैं.
पुलिस का कहना है कि बंदियों को छुड़ाने के लिए कोशिश की जा रही है.












Click it and Unblock the Notifications