पाकिस्तान को कर्ज देगा आईएमएफ
न्यूयार्क। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को 1.13 अरब डॉलर का कर्ज देने के साथ-साथ कुछ लक्ष्यों से उसे छूट देने को मंजूरी भी दे दी है। शुक्रवार को आईएमएफ ने कहा कि खराब सुरक्षा स्थिति और तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बावजूद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है।
देश-विदेश की अन्य खबरें पढ़ें
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने पाकिस्तान ने तिमाही बजट घाटे सहित कुछ लक्ष्यों से छूट का आग्रह किया था। इस आग्रह को स्वीकार करने के अलावा आईएमएफ कर्ज का भुगतान तीन के बजाय दो किस्तों में करने पर राजी हो गया। अब पाकिस्तान पर करीब 10.66 अरब डॉलर का कर्ज हो गया है। आईएमएफ ने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था अब भी काफी कमजोर है और उसे मदद की जरूरत है। पाकिस्तान पर बढ़ती महंगाई और सुरक्षा से जुड़े खर्चो का दबाव अधिक है।













Click it and Unblock the Notifications