मणिपुर में मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर
इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम पांच आतंकवादी मारे गए।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि इम्फाल से 70 किलोमीटर दूर दक्षिण में चंदेल जिले के देरू खुनोव गांव में आतंकवादियों और असम राइफल्स के जवानों बीच गुरुवार रात करीब दो बजे गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस अधिकारी ए. सिंह ने बताया, "खुफिया जानकारी के आधार पर असम राइफल्स के जवानों ने छापा मारा और दोनों तरफ से तीन घंटे तक गोलीबारी हुई।"
सुरक्षा बलों ने बाद में उनके पास से दो एके-56, तीन राइफल, वायरलेस सेट और विस्फोटक बरामद किए। अधिकारी ने बताया "आतंकवादी किसी खास मकसद से इस इलाके में हिंसा फैलाने वाले थे।" उन्होंने कहा,"हमारा मानना है कि कम से कम दो से तीन आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।"













Click it and Unblock the Notifications