ग्रीस में कारागार के बाहर विस्फोट, महिला घायल
एथेंस, 14 मई (आईएएनएस)। ग्रीस की एक प्रमुख कारागार के बाहर गुरुवार को हुए शक्तिशाली बम विस्फोट में एक महिला घायल हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इस घटना से ठीक पहले एक अनजान शख्स ने स्थानीय मीडिया को फोन कर आगाह किया कि एथेंस के पश्चिम में स्थित कोरीडालोस की कारागार में विस्फोट होने वाला है।
पुलिस का कहना है कि विस्फोट में एक महिला घायल हो गई और आसपास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस की सतर्कता की वजह से यहां ज्यादा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications